1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandrayaan 3: चंद्रयान की सुरक्षित लैडिंग के लिए मस्जिद में विशेष नमाज और दुआएं

Chandrayaan 3 Mission: मेरठ में मस्लिम समाज के लोग मस्जिद में चंद्रयान 3 की साफ्ट लैडिंग के लिए विशेष नमाज अदा कर रहे हैं। मुस्लिमों का कहना है देश की तरक्की के लिए चंद्रयान 3 की सफलता जरूरी है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Aug 22, 2023

Chandrayaan 3

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए मस्जिद में अदा की गई विशेष नमाज।

Chandrayaan 3 Soft Landing: इस समय पूरे देश और विश्व की निगाहें चंद्रयान 3 की साफ्ट लैडिंग पर टिकी हुई हैं। चंद्रयान 3 की साफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त की शाम 6 बजे के आसपास चंद्रमा की धरती पर होगी। चंद्रयान की लैंडिंग पर पूरे विश्व का ध्यान है। मेरठ शास्त्रीनगर सेक्टर 11 स्थित मस्जिद में आज चंद्रयान3 की सफलता के लिए विशेष दुआ की गई। मस्जिद में जावेद ने अन्य मुस्लिम युवाओं के साथ चंद्रयान 3 की सफलता के लिए विशेष नमाज अदा की। जावेद, राशिद, माजिद और कारी अशरफ का कहना है कि मजहब से ऊपर देश है। देश की तरक्की के लिए सभी मजहबों को आगे आना चाहिए। उनका कहना था कि भारत नया इतिहास रचने जा रहा है। ऐसे में हम सभी को एक साथ होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम लोग चंद्रयान 3 की लांचिंग के बाद से मस्जिद में उसके सफल होने की दुआ कर रहे हैं। माजिद ने कहा अपना चंद्रयान 3 चंद्रमा की धरती पर सफलता पूर्वक उतरेगा और इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा जिस समय चंद्रयान 3 चंद्रमा की धरती पर उतरने की तैयारी कर रहा होगा। उस दौरान मस्जिद में सभी लोग उसकी सफलता के लिए विशेष नमाज अदा करेंगे।

यह भी पढ़ें : UP Vehicle Number: वाहन की नंबर प्लेट के साथ भूलकर भी न करें ये गलती, लगेगा मोटा जुर्माना

बता दें इस समय चंद्रयान 3 की सफलता के लिए इसरो के साथ अमेरिका की नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने भारत का हाथ पकड़ लिया है। विश्व की तीन बड़ी स्पेस एजेंसियां एक साथ मिलाकर Chandrayaan-3 मिशन को सफल बनाने के लिए काम कर रही है। चंद्रयान 3 के लॉन्च के दौरान से देश में दुआओं और प्रार्थना का दौर चल रहा है। जिसमें चंद्रयान 3 के सफल होने की कामना की जा रही है।

Story Loader