1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2022 : मात्र 5 हजार रुपये में होली पर शुरू करें ये व्यापार, चंद दिनों में होंगे मालामाल

Holi 2022 होली के पर्व पर बहुत से काम ऐसे हैं जो कि इसके आसपास शुरू किए जाए तो कम लागत और मेहनत में मालामाल हो सकते हैं। इस व्यापार को शुरू करने के लिए नाममात्र पूंजी की जरूरत होगी। होली पर चलने वाला यह व्यापार अगर एक बार चल जाए तो प्रत्येक वर्ष होली पर इसको चंद दिनों के लिए करके लखपति बना जा सकता है। लेकिन इस व्यापार को करने के लिए शर्त है कि इसमें किसी प्रकार की हेराफेरी या मिलावट व्यापार को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 16, 2022

Holi 2022 : मात्र 5 हजार में होली पर शुरू किया ये व्यापार कर देगा मालामाल

Holi 2022 : मात्र 5 हजार में होली पर शुरू किया ये व्यापार कर देगा मालामाल

Holi 2022 होली के अब मात्र दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में व्यापारियेां में भी इस बार खुशी का का माहौल है। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से ठप पड़ा कारोबार पर इस बार रौनक लौटी है। होली पर अगर आप भी अपना व्यापार कर चंद दिनों में लखपति बनना चाहते हैं तो यह कारोबार आपके लिए है। ये कारोबार है रंगो का। अपने घर में बनाए रंगों को आप बाजार में रिटेल व्यापारियों को बेच कर अच्छा कमा सकते हैं। घर बैठे रंगों का व्यापार होली पर अच्छा लाभ दे सकता है। होली का यह व्यापार मात्र होली के मौके पर ही किया जाता है।

बाजार में बेचे घर में बने आर्गेनिक रंग
होली के दौरान लोग ऑर्गेनिक रंगों की डिमांड अधिक करते हैं। आजकल लोग केमिकल युक्त रंगों से बचते हैं। ऐसे में आप मांग के अनुसार ऑर्गेनिक रंगों को बनाकर बाजार में या डीलर के माध्यम से खुद बेंच सकते हैं।

यह भी पढ़े : Today Weather Update : होली पर इन जगहों पर 20 डिग्री होगा तापमान, जाने क्या है आज मौसम का हाल

ऑर्गेनिक रंग के लिए एक छोटे से कमरे की आवश्यक्ता होगी। जिसमें रंग बनाने से लेकर पैकेजिंग और रखने का काम आसानी से हो सकता है। इसके लिए तरह—तरह के रंगों केा बनाने के लिए जिन चीजों की जरूरत होगी उनमें गुडहल के फूल, आटा, टेसू का फूल,चुकंदर, हल्दी, बेसन गेंदे के सूखे फूल की जरूरत पड़ेगी। होली पर रंगों का व्यापार करने में मात्र 5 हजार रुपये लागत आएगी। इससे आप 40 से 50 हजार रुपये चंद दिनों में कमा सकते हैं।

Story Loader