
UP Rain News: उत्तर प्रदेश में बिगड़े मौसम से जहां 23 लोगों की मौत हो गई वहीं गेहूं और मक्का की फसल तबाह हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आंधी बारिश से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार तक बारिश का दौर चलने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रह सकती है।
प्रदेश में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह काले बादलों से अंधेरा छा गया। पूरे प्रदेश में आंधी के साथ जोरदार बारिश के बीच कई जगह ओले गिरे। बिजली गिरने और तेज हवा से हुए हादसों में अवध में पांच लोगों समेत प्रदेश में 23 लोगों की मौत हो गई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिगड़े मौसम से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई। आंधी से खड़ी फसल व खेतों में काटकर छोड़े गए गेहूं खराब हो गए। यही हाल मक्का और आम की फसल का भी है। ललितपुर, मथुरा और मैनपुरी में बारिश-आंधी और ओले गिरने से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। एटा, कासगंज में ओलावृष्टि से तंबाकू और गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि फसलों को जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत की जाएगी।
संबंधित विषय:
Updated on:
11 Apr 2025 04:48 pm
Published on:
11 Apr 2025 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
