
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को स्वच्छता अभियान को लेकर मेरठ जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महावीर एजूकेशन सोसाइटी के मेडिकल कालेज के छात्रों ने निकाली। छात्रों के हाथों में झाडू थी। छात्रों ने कंकरखेडा से लेकर डीएम कार्यालय तक करीब सात किलोमीटर रैली निकालकर सड़क की सफाई की।
रैली में भारी संख्या में छात्रों ने अपने चेहरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मास्क लगाया हुआ था। इस दौरान देशभक्ति के गीत की धुनें भी बज रही थी। रैली में कालेज के टीचिंग स्टाफ ने भाग लेकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। रैली शुरू करने से पहले लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर नीरा चौधरी ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर महानगर में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी शहरवासियों को एकजुट होकर शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि मेरठवासियों को सफाई में देशभर में स्वच्छता को लेकर पहला स्थान लाना चाहिए। यह तभी संभव होगा जबकि यहां के लोगों की सोच सफाई को लेकर बदले। उन्होंने महानगरवासियों से अपील की और कहा कि स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। छात्र अंबर त्रिपाठी ने कहा कि लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से ये सफाई अभियान रैली निकाली गई है।
Published on:
17 Sept 2019 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
