मेरठ। वह छात्रा के ही इंस्टीटयूट में इंजीनियरिंग कर रहा था छात्रा को प्रतिदिन मिलता भी था, लेकिन छात्रा को यह नहीं पता था यह वही युवक है जो उसकी मेल आईडी और फेसबुक पर अश्लील मेल और वीडियो सेंड कर रहा है। युवक प्रतिदिन छात्रा की मेल और फेसबुक पर कोई न कोई आपत्तिजनक वीडियो सेंट करता था। पहले तो छात्रा ने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब युवक की हरकतें बढ़ी तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में करने का फैसला किया। युवती को जांच के बाद जब यह पता चला तो वह भी शाॅक्ड हो गई। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि जो युवक उसे प्रतिदिन इंस्टीट्यूट में मिलता है वह इस तरह की हरकतें कर सकता है। युवती ने उसे सबक सिखाने का फैसला किया जिससे वह आगे से ऐसा न कर सके।