2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली के दिन दरोगा की पत्नी ने अपनी और डेढ़ साल की बच्ची की नस काटी

मेरठ में होली के दिन दरोगा की पत्नी ने अपनी और डेढ़ साल की बच्ची के हाथ की नस काट ली। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 08, 2023

होली के दिन दरोगा की पत्नी ने अपनी और डेढ़ साल की बच्ची की नस काटी

दरोगा की पत्नी और बेटी अस्पताल में भर्ती।

मेरठ में दरोगा की पत्नी ने अपनी और डेढ़ साल की बच्ची की हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना थाना टीपी नगर क्षेत्र के जसवंत शुगर मिल इलाके की है।

यहां पर उत्तराखंड में तैनात दरोगा सुमित कुमार की पत्नी पारूल ने अपनी और अपनी डेढ साल के बच्ची की नस काटी।

यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी के पीए के खिलाफ बिग बॉस से फेम अर्चना गौतम ने मेरठ में दर्ज कराया मुकदमा


जिस समय दरोगा की पत्नी पारूल ने बच्ची की नस काटी तो उसकी चीख निकल गई। जिसे सुनकर परिजन आए। हालात देख सबके होश उड़ गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

दरोगा की पत्नी अपने मायके में रहती है। उसने तनाव के चलते बेटी की हत्या और फिर खुदकुशी का प्रयास किया। मां-बेटी के दोनों हाथों की नस ब्लेड से कटने से काफी खून निकल गया है। दोनों आईसीयू में भर्ती हैं। टीपीनगर पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : Holi weather update: होली खेलने से पहले जान ले आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मलियाना निवासी राजेंद्र कुमार बहुगुणा की टीपी नगर में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। उनकी बेटी पारुल की शादी करीब ढाई साल पहले कोटद्वार निवासी सुमित से हुई।

सुमित उत्तराखंड पुलिस में है और वह जोशीमठ में तैनात हैं। पारूल के डेढ़ साल की बेटी डोली है। करीब एक साल से पारूल मायके में बेटी के साथ रह रही है।

पारूल ने बेटी के दोनों हाथों की ब्लेड से नस काट दी। उसके बाद पारूल ने अपने दोनों हाथों पर ब्लेड से नसें काट ली। बच्ची के शोर मचाने पर पारूल की मां और बहन दौड़कर वहां पर पहुंची।

अंदर से दरवाजा बंद था और मां-बेटी लहूलुहान दिखाई दे रहे थे। बाद में पारूल का भाई पहुंचा। किसी तरह दरवाजा खोला और दोनों मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया।

Story Loader