आज 16 दिसंबर को सूर्य, धनु राशि में प्रवेश कर गया। इस पूरे एक माह को खरमास के नाम से जाना जाता है। आज से 14 जनवरी तक शुभ और मांगलिक कार्यों पूरी तरह से बंद रहेंगे।
आज 16 दिसंबर को सूर्य, धनु राशि में प्रवेश कर गया। इस पूरे एक माह को खरमास के नाम से जाना जाता है। आज से 14 जनवरी तक शुभ और मांगलिक कार्यों पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस एक माह में सगाई, शादी-विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन व गृह निर्माण जैसे शुभ कार्य नहीं होंगे।
आखिर क्या है खरमास
ज्योतिषाचार्य भारत ज्ञान भूषण के मुताबिक आज 16 दिसंबर 2022 से सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के धनु राशि में पहुंचते ही खरमास लग जाता है। हिंदू धर्म के मुताबिक, खरमास में शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। सूर्य पूरे एक महीने धनु राशि में गोचर रहेंगे।
अब 14 जनवरी के बाद मांगलिक कार्य
आज के बाद 14 जनवरी 2023 को सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। उसके बाद से शुभ और मांगलिक कार्य पुन: शुरु होंगे।
यह भी पढ़ें : UP में कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच पाले का अलर्ट, जानिए आज मौसम का हाल
बैंकेट संचालकों को करोड़ों का नुकसान
खरमास लगने से शादी ब्याह जैसे शुभ कार्य टल गए हैंं। इससे बैंकेट संचालकों और फार्म हाउस मालिकों को करोड़ो रुपए का नुकसान हुआ है। आल इंडिया टैंट एंड डेकोरेटर्स फेडरेशन के विपुल सिंगल ने बताया कि दिसंबर और जनवरी की शुरुआत में शादी के सबसे अधिक मुहूर्त होते हैं। खरमास के चलते एक महीने शादी—ब्याह होने बंद होने से काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।