7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ

बैंक कर्मचारी कर रहे थे घर जाने की तैयार, अचानक बज सायरन आैर हो गया ये काम, मचा हड़कंप, देखे वीडियो

अब एक सप्ताह तक बैंक का काम रहेगा प्रभावित  

Google source verification

मेरठ। बैंक कर्मचारी अपना काम निपटाकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। अचानक से शाम के छह बजे के आसपास जैसे ही स्ट्रांग रूम बंद किया गया। उसी दौरान बैंक का सायरन अचानक से बज उठा। सायरन बजने के साथ ही बैंक के एक पिछले हिस्से से धुंआ दिखाई देने लगा। देखते ही देखते धुंआ काफी तेजी से बैंक के भीतर बढ़ने लगा।

यह भी पढ़ेंः स्कूल में छात्रों ने लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, मच गया हंगामा, फिर हुआ ये काम, देखें वीडियाे

इसी दौरान बैंक गार्ड ने बैंक के भीतर लगे अग्निशमन उपकरण से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। बैंक से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बैंक के पिछले हिस्से में लगी थी। घटना मवाना कस्बा स्थित सिंडीकेट बैंक की शाखा में हुई। जहां पर देर शाम शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

यह भी पढ़ेंः योगी के मंत्री ने कहा- सेना ने आतंकवादियों को छठी का दूध याद दिलाया, पाकिस्तान की राह अब इसलिए मुश्किल, देखें वीडियो

घटना के चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वारदात के समय बैंक के भीतर कर्मचारी मौजूद थे और वे अपना काम निपटाकर बैंक बंद घर जाने की तैयारी में जुटे थे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग के चलते बैंक में लाखों का नुकसान हो गया। वहीं गनीमत रही कि आग स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंची, नहीं तो नुकसान का आंकलन कर पाना मुश्किल होता। बैंक के प्रबंधक अंकित कपूर ने बताया की देर शाम किसी समय बैंक में आग लग गई। घटना के चलते बैंक में रखे कई कंप्यूटर, फर्नीचर और कागजात सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने घटना में 15 से 17 लाख तक के नुकसान की बात कही है। साथ ही बताया की आग स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंची वरना बैंक का काफी नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया कि घटना के चलते बैंक के लगभग 30 हजार ग्राहकों का काम करीब एक सप्ताह तक प्रभावित होगा। वहीं बैंक पहुंचे अन्य कर्मचारी भी घटना के चलते बदहवास नजर आए।