3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

weather Update: आंधी-बूंदाबांदी ने गिराया इन जिलों का तापमान, आज दिन में बारिश के आसार

देर रात आई आंधी और सुबह हुई बूंदाबांदी से मेरठ का मौसम बदल गया है। पश्चिम यूपी का मौसम में भी इससे बदलाव आया है। मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिली है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 23, 2023

a2304.jpg

रात में आई आंधी और आज रविवार को सुबह हुई बूंदाबांदी से मौसम बदल गया है। आज मौसम में सुबह से ही बदलाव देखा जा रहा है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह से तेज धूल भरी हवाएं चल रही हैं। आसमान में बादल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज मेरठ और एनसीआर में के अलावा यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बतया कि अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश का अनुमान है।


यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price update: अपडेट हुए यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए शहरों का भाव

बता दें पश्चिम यूपी से सटे पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बने पश्चिम विक्षोभ का असर यूपी के जिलों में देखा जा रहा है। पिछले दो दिन से चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में ब्रेक लगा है। जिससे प्रचंड गर्मी से राहत मिली है।

डा. एन सुभाष ने बताया कि अभी दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। यानी लोगों को गर्मी से दो दिन और राहत की संभावना है। वहीं यूपी के पूर्वी जिलों में लू कहर बरपा रही है। चित्रकूट मंडल और कानपुर मंडल में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।

Story Loader