मेरठ

बारिश से आठ डिग्री गिरा तापमान, हवा की सेहत में भी सुधार

सोमवार को हुई बारिश के बाद तापमान में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से हवा की सेहत में भी सुधाार हुआ है।

2 min read
Oct 18, 2023
बारिश से आठ डिग्री गिरा तापमान, हवा की सेहत में सुधार

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का असर मौसम पर देखा जा रहा है। उत्तरखंड में बर्फबारी और सोमवार को यूपी में बारिश से ठंड ने दस्तक दे दी है। अब सुबह और शाम के गुलाबी ठंड पड़ रही है। बारिश से जहां तापमान कम हुआ है। वहीं हवा की सेहत में सुधार हुआ है। 300 तक पहुंचा एक्यूआई अब 100 के नीचे आ गया है। मेरठ और आसपास के जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई इस समय 100 के नीचे हैं।
मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सर्द रहा। पिछले दो दिनों में तापमान में आठ डिग्री की गिरावट आई है। अगले तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहने का संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

एक साथ बने दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने तेजी से पलटी मारी
अक्तूबर का आधा माह खत्म होने के बाद भी गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा था। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया था। दो दिन पहले तक अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। लेकिन एक साथ बने दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने तेजी से पलटी मारी है। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी क्षेत्रों में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। सोमवार की रात हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने मौसम ठंडा कर दिया।

आज बुधवार को भी हवा में ठंड का अहसास हो रहा है। बारिश के बाद अब अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बारिश के आसार बने रहे। लेकिन बारिश नहीं हुई, दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए बादल छटने पर सूर्य देवता के दर्शन हुए।

अगले कुछ दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट आई है। रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है। अगले कुछ दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। उसके बाद मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।

Published on:
18 Oct 2023 08:56 am
Also Read
View All

अगली खबर