
मेरठ में मंदिर की जमीन कब्जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूरज कुंड रोड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर की बेशकीमती जमीन को लेकर आज दो पक्षों में एक बार फिर मारपीट हो गई। एक पक्ष आज बाबा मनोहर नाथ स्थित समाधि पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने इसको लेकर आपत्ति जताई जिस पर दोनों पक्षों में मंदिर परिसर के भीतर ही हंगामा हो गया। मंदिर की विवादित भूमि को लेकर आए दिन हंगामा होता रहता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत कराया।
मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर का है। बता दें कि बाबा मनोहर नाथ मंदिर की जमीन पर पहले से अपने को महामंडलेश्वर गुरुमां बताने वाली नीलिमा नंद का कब्जा है। जो दशहरे और अन्य त्योहारी मौके पर धार्मिक आयोजन और अनुष्ठान इत्यादी कार्य कराती रहती हैं। इसी के साथ एक दूसरा पक्ष भी है जो मंदिर के भीतर खाली पड़ी जमीन को अपनी बताता है। जबकि नीलिमा नंद मंदिर की जमीन पर अपना कब्जा बताती हैं।
आज दूसरा पक्ष मंदिर परिसर में पहुंचा और वह बाबा मनोहर नाथ की समाधि पर पूजा अर्चना करने लगा। इसी दौरान नीलिमा नंद के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद दूसरा पक्ष भी सामने आ गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसकी जानकारी थाना नौचंदी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को संभाला।
Published on:
26 Oct 2022 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
