
dath
मेरठ ( meerut news ) इसे चमत्कार कहिए या कुछ और मेरठ में एक युवती का जनाजा उठने ही वाला था कि वह अचानक हिलने लगी और उठकर बैठ गई। यह देखकर परिजन कुछ पल के लिए ताे सन्न हाे गए लेकिन जब उन्हाेंने मर चुकी बेटी काे जिंदा देखा ताे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद 18 घंटे तक युवती अपने परिवार के बीच रही लेकिन रहस्यमयी ढंग से उसने दाेबारा दम ताेड़ दिया।
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मवाना में युवती की कब्र खोदी जा रही थी। डॉक्टरों ने मृत घाेषित किया तो दिल्ली से परिजन उसे लेकर चल दिए। मवाना के मोहल्ला मुन्ना लाल की 20 वर्षीय आसमा 24 अगस्त को अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण बेहोश हो गई थी। गंभीर हालत में परिजन उसे दिल्ली के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में आसमा को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव लेकर मवाना लौट रहे थे। परिजनों ने घर फोन कर दिया और बताया कि शव को दफनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लें। कब्र भी खोद ली गई थी। देर शाम परिजन जब शव लेकर मवाना घर पर पहुंचे तो अचानक आसमा के हाथ-पैर हिलने लगे। परिजन भी हैरत में पड़ गए।
यह भी पढ़ें: हाईवे पर ट्रकों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, चाेरी करने का तरीका जानकर पुलिस भी हैरान
आसमा के जिंदा होने की जानकारी के बाद दफनाने की तैयारियां रोक दी गई। परजिन खुश हाे गए। हालत गंभीर हाेने के वजह से परिजन लड़की काे लेकर दाेबारा डॉक्टर के पास ले गए। हालत गंभीर होने के चलते उसे कृत्रिम ऑक्सीजन दी गई। यह सब देखकर आसपास के लोग हैरत में पड़ गए। युवती आसमा को देखने के लिए घर वाले हैरान हो गए। युवती भी सबकों देखकर पहचान रही थी। परिजनों को लग रहा था कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: एक और लवजेहाद: दिल्ली से अपहरण कर लाई गई मेघालय की युवती, मेरठ में हुआ रेप
गुरुवार को मृत से जिंदा हुई युवती की फिर से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। मृत घोषित होने के बाद वह 18 घंटे ही जीवित रही और उसका घर पर ही परिजनों ने उपचार किया। युवती की मौत होने के बाद शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। हालांकि युवती की मौत होने के बाद 18 घंटे जिंदा रहने की घटना को लोग किसी करिश्में से कम नहीं मान रहे हैं। 20 वर्षीय पुत्री आसमां की रातभर सांसें चलती रही तो जिंदा रहने की उम्मीद बढ़ी लेकिन गुरुवार सुबह करीब 9 बजे सांसें फिर थम गईं तो शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। आसमां मृत घोषित होने के बाद 18 घंटे जिंदा रही। यह सब होने पर सभी हैरान हैं। हालांकि चिकित्सक इसमें कहीं न कहीं चूक होने की बात भी कह रहे हैं।
Updated on:
28 Aug 2020 08:24 pm
Published on:
28 Aug 2020 08:20 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
