8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में तांत्रिक के घर लाखों का डाका, रातभर दहशत में रहा परिवार

विरोध करने पर परिजनों से की मारपीट देर रात ढाई बजे बदमाशों ने बोला धावा दो घंटे तक घर में की जमकर लूटपाट

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Dec 10, 2020

meerut_1.jpg

meerut police

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ ( meeru news ) पुलिस की सतर्कता के बावजूद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने देर रात एक तांत्रिक के घर पर डाका डालकर लाखों के जेवर लूट लिए। बदमाश तांत्रिक के घर पर करीब 2 घंटे तक लूटपाट करते रहे। बदमाशों ने परिजनों को भी तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। घटना थाना फलावदा के गांव गडीना की है। जहां पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। लुटेरांं के फरार होने के बाद परिवार ने पुलिस को इस घटना के बारे सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: एशिया के सबसे बड़े सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दामों में बेतहाशा गिरावट, जानिये आज के भाव

गड़ीना में मंजीत पुत्र मांगेराम परिवार के साथ रहता है। मंजीत तांत्रिक का काम करता है। बुधवार देर रात लगभग ढाई बजे आधा दर्जन से अधिक हथियाबंद बदमाशों ने मकान पर धावा बोलकर चार लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी के जेवरात, 50 हजार रुपये कैश व घरेलू सामान उड़ा दिया। परिजनों ने जब लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद सभी को एक कमरे में बंद कर उनके मोबाइल अपने साथ ले गए। मोबाइल गांव में ही बाहर एक खेत में पडे़ मिले हैं। गुरुवार सुबह पीड़ित स्वजनों के साथ थाने पहुंचा और घटना के संबंध में तहरीर दी।
थाना प्रभारी शिव वीर भदौरिया का कहना है कि पीड़ित मकान स्वामी तांत्रिक का कार्य करता है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: कच्चे तेलों के साथ पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी गिरावट, जानिये अपने शहर के रेट

पुलिस ( Meerut Police ) ने बताया कि परिवार की तरफ से जानकारी मिली है। कार्रवाई के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्‍द ही इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि इस मामले की सिरे से पड़ताल की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग