
फूलों की खेती
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ. सरधना तहसील के गांव सलावा के रहने वाला सीमान्त किसान सरकारी याेजना ( up government scheme ) का लाभ लेकर लखपति बन गया। कुशेन्द्र कुमार सिंह नाम के किसान ने सरकारी सब्सीडी ( state government scheme ) से वर्ष 2018 में एक पॉली हाउस का निर्माण कराया और पहले ही साल में 19 लाख रुपये की फसल बेची। कुशेंद्र कुमार की माने ताे वह वर्तमान वह हर महीने 50 हजार रुपये शुद्ध लाभ ले रहे हैं।
पॉली हाउस में किसान ने जरबेरा फूल की खेती की है। किसान ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की लागत 59.50 लाख रुपये आई तथा शासन (government scheme in up ) से उन्हें 29.08 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। पहले ही साल में उन्हें 50 हजार रुपये महीना का शुद्ध लाभ तथा तीसरे वर्ष में माह के अन्दर 5.0 लाख की बिक्री कर लाभ कमा चुके हैं।
उद्यान विभाग की योजना से चमकी किस्मत
मेरठ ( meerut news ) के सलावा के किसान कुशेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वह एक सीमान्त किसान हैंं। उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजना ( government scheme ) पॉली हाउस के बारे में विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली तथा कुछ बड़ा करने की इच्छा के चलते ही उन्होंने पॉली हाउस का निर्माण कराया। पहले वर्ष में उन्होंने 19 लाख रुपये के फूलों की बिक्री की जिसमें से 70 हजार रुपये प्रति माह लोन कवर तथा 50 हजार रुपये प्रति माह का खर्चा हुआ। इसके बाद भी उन्होंने लगभग 50 हजार रुपये प्रति माह का शुद्ध मुनाफा कमाया।
मुनाफे से प्रोत्साहित होकर लगा डाला दूसरा पॉली हाउस
किसानके अनुसार वह तीसरे वर्ष में 2 माह के अन्दर 5.0 लाख की बिक्री कर चुके हैं। पॉली हाउस के प्रोत्साहित होकर ही उन्होंने एक दूसरा पॉली हाउस भी लगाया जिसमें गुलाब की खेती प्रस्तावित है। उन्होंने अपनी सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसानों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पॉली हाउस किसानों की आय दोगुनी करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। उद्यान विभाग के अधिकारियों को उनकी कार्यकुशलता दक्षता व अच्छे व मित्रवृत्त व्यवहार व सहयोग के लिए उनकी प्रशंसा की उन्होने यह भी कहा कि अन्य किसान भी सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपना जीवन बदल सकते है।
Updated on:
07 Jan 2021 06:57 pm
Published on:
07 Jan 2021 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
