पुलिस अधिकारियो ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों के नाम ओज़ैफा , इरशाद और दानिश है। इनके पास से दो तमंचे और पिस्टल भी बरामद हुई है। इन बदमाशों पर लूट, हत्या और डकैती जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं। जिनमें ये वांछित चल रहे है। फ़िलहाल, पुलिस और गहराई से इनका अपराधिक इतिहास खंगाल रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है । गौरतलब है कि सूबे में एक के बाद एक एनकाउंटर हो रहे हैं, लेकिन बदमाशों के हौसले फिर भी बुलंद है। वहीं, ऐसे बदमाशों को सबक सिखाने में पुलिस भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है।