Today Weather Update आज गंगा दशहरा पर आंधी और बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। आज दिन में तापमान में कमी आएगी।
Today Weather Update मेरठ में आज गंगा दशहरा पर बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। आज गंगा दशहरा पर तापमान में कमी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। आज गंगा दशहरा पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री है।
मौसम विभाग के मुताबिक शाम के समय हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर बारिश हुई। सोमवार को दिन में हवा की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग ने आज भी बारिश और आंधी की संभावना जताई है।
पश्चिम यूपी से सटे उत्तराखंड में सोमवार को मौसम बदलने से उसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दिया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी से ठंड बढ़ी है। मसूरी में बारिश के ओले पड़े। इसके बाद मैदानी इलाकों में मौसम बदला। जिसके बाद गाजियाबाद, मेरठ और अन्य जिलों में धूलभरी आंधी चली। इसके बाद तेज बारिश आई।
मेरठ के ग्रामीण इलाकों में हुई जबरदस्त बारिश से तापमान में काफी कमी आई है। मौसम विभाग ने आज और कल दो दिन बारिश और आंधी की संभाावना जताई है। आज मेरठ और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 33—34 डिग्री सेल्सियस के बीच है। जबकि न्यूनतम तापमान 22—24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बारिश से वायु गुणवत्ता सूचकांक में काफी गिरावट आई है। मेरठ का एक्यूआई इस समय 80 है। जो समान्य की श्रेणी में आता है।