
दिन चढ़ते ही शुरू हो गया तापमान का बढ़ना।
आज होली के दिन मौसम दिन में साफ रहेगा। हालांकि तापमान में वृद्धि होगी और हल्की ठंडी हवाओं का जोर भी रहेगा। लेकिन दिन के तापमान में आज वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें : Holi 2023 Vastu Tips: धन लाभ के लिए होली पर वास्तुशास्त्र के अनुसार करें ये उपाय, दूर होगी समस्या
यूपी में बढ़ते तापमान से गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। दिन का ही नहीं, सुबह का तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। आने वाले दिनों में यह गर्मी और बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि अगले छह दिन में तापमान चार डिग्री में तक का बढ़ेगा। 12 मार्च तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने सकता है।
मेरठ और आसपास के जिलों में आज होली के दिन दिन भर तेज धूप खिली रहेगी। आज अधिकतम तापमान 31—32. डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान इस समय 12.7 डिग्री है। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
हवा में नमी का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया है। कल मंगलवार को गाजियाबाद और नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री से अधिक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ेगा। हवा कम होने से वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। मेरठ का एक्यूआई मंगलवार को 250 तक पहुंच गया। वहीं गाजियाबाद और नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी 200 से 250 के बीच है।
Published on:
08 Mar 2023 08:44 am

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
