
सुबह छह बजे बदल गए UP में पेट्रोल-डीजल के दाम,जानिए प्रमुख शहरों का भाव
आज शुक्रवार 16 दिसंबर को यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए। यूपी के प्रमुख महानगरों लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली, आगरा, कानपुर , नोएडा और मेरठ में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ हैं। आज 16 दिसंबर शुक्रवार को यूपी के शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है।
लखनऊ में पेट्रोल की कीमत
लखनऊ में आज पेट्रोल का भाव 96.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.74 रुपए प्रति लीटर है। वाराणसी में पेट्रोल का दाम 97.46 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 90.64 रुपए प्रति लीटर है।
गोरखपुर में आज शुक्रवार 16 दिसंबर को पेट्रोल का दाम 96.79 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है। कानपुर में शुक्रवार को पेट्रोल का भाव 96.25 रुपए प्रति लीटर व डीजल का दाम 89.44 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़ें : मुर्दे की खटिया ढूंढ रही पुलिस, पिता बोले- जब तक मिलेगी नहीं, बेटी की आत्मा को शांति नहीं
प्रयागराज और आगरा में तेल की कीमत
प्रयागराज में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 96.51 रुपये प्रति लीटर व डीजल का दाम 89.71 रुपये हैं। बरेली में पेट्रोल का भाव 96.67 रुपए प्रति लीटर व डीजल का दाम 89.85 रुपए है। आगरा में शुक्रवार को पेट्रोल का भाव 96.33 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.50 रुपए प्रति लीटर है।
मेरठ और गाजियाबाद पेट्रोल-डीजल की कीमत
गाजियाबाद में आज शुक्रवार को पेट्रोल का दाम 96.56 रुपए प्रति लीटर व डीजल 89.73 रुपए प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल का भाव 96.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.94 रुपए प्रति लीटर है। मेरठ में आज पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 89.49 रुपए प्रति लीटर है।
Published on:
16 Dec 2022 07:12 am

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
