
monsoon in jabalpur 2019: heavy rain warning in mp
नोएडा. दिल्ली-एनसीआर में अभी गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। रविवार को तापमान 42 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आगामी चार दिन बारिश हो सकती है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गर्म हवाएं चल रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 दिन के बाद मानसून दक्षिण-पश्चिम में दस्तक देगा। जिसकी वजह से बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग लगा रहा है। हालांकि इस बार मानसून देरी से आ रहा है। मानसून ने केरल में तो दस्तक दे दी है। जिसके कारण वहां पर शनिवार को भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक सप्ताह बाद मानसून पहुंच जाएगा। भू—वैज्ञानिक डॉ. कंचन सिंह ने बताया कि इन दिनों गर्म हवा चल रही है। यह बारिश बनने के लिए बहुत सहायक होती है। समुद्र की ओर से आने वाले बादल ऐसी हवा के संपर्क में आने पर जोरदार बारिश करते हैं। वायुमंडल में हवा का ऐसा दबाव पूरे प्रदेश में बन रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले महीने दक्षिण पश्चिमी मानसून के केरल तट पर छह जून को पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया था। लेकिन हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने में देरी के कारण मानसून की वहां पहुंचने में एक सप्ताह का विलंब हुआ है।
पिछले साल से कम होगी बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल बारिश का औसत पिछले वर्ष कम होगी। मौसम विभाग का कहना है कि 96 से 104 प्रतिशत बारिश को औसत या सामान्य माना जाता है।
अभी सताएगी उमस
देश के कई हिस्सों में भले ही मानसून से पूर्व बारिश हो रही हो। लेकिन वेस्ट यूपी में गर्मी अधिक है। गर्मी से लोग बुरी तरह से झुलस रहे है। तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी उमस और लू एक सप्ताह और झुलसना होगा।
Published on:
23 Jun 2019 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
