3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्द हवाओं से West UP में 7 डिग्री पहुंचा तापमान, जानिए अपने जिलों में मौसम का हाल

यूपी में सर्दी का मौसम तेजी से बदल रहा है। दिसंबर महीना आधा हो गया है। यूपी के पूर्वी जिलों में कोहरा और पश्चिम जिलों में ठंडी हवाएं कहर बरपा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 15, 2022

सर्द हवाओं से West UP में 7 डिग्री पहुंचा तापमान, जानिए अपने जिलों में मौसम का हाल

ठंडी धूल भरी हवाओं ने बढ़ाई यूपी के वेस्ट जिलों में सर्दी

पश्चिम यूपी में हवाओं की रफ्तार तेज होने से ठंड बढ़ रही है और तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्‍तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़ने से तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।

मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है। मेरठ में बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया। मुजफ्फरनगर में बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें : इंस्पेक्टर ने महिला सिपाही को बोला I love you, उसने SP को बता दिया

बर्फबारी से गिर रहा तापमान
उन्होंने बताया कि इन दिनों हिमालय के इलाकों हुई बर्फबारी और हवा की रफ्तार बढ़ने से यूपी के पश्चिम जिलों में सर्दी असर दिखा रही है। डा एन सुभाष ने बताया कि इस समय हवा की दिशा उत्तर पश्चिम की है। जिसके चलते ठंड बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : आज जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए UP के शहरों के शहरों का भाव

यूपी के पूर्वी जिलों में कोहरे की चादर
पूर्वी यूपी में इन दिनों घने कोहरे की चादर छाई हुई है। लखनऊ से लेकर बिहार की सीमा से सटे जिलों तक कोहरे में लिपटे हुए हैं।

पूर्वी यूपी के तराई के जिलों में हालांकि पिछले कई दिनों से कोहरा हो रहा था लेकिन, अब इसका दायरा बढ़कर लखनऊ और आसपास के जिलों तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष ने बताया कि आगामी 20 दिसंबर तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है।

Story Loader