4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच पाले का अलर्ट, जानिए आज मौसम का हाल

पश्चिम जिलों में तेज रफ्तार ठंडी हवाओं से तापमान गिरा है। आज शुक्रवार को UP में ठंड से कोई राहत मिलने के आसार नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 16, 2022

,

,

दिसंबर महीने में अचानक से पश्चिम यूपी में चली तेज ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में काफी कमी आई है। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

इस समय हवा की रफ्तार 24 किलोमीटर प्रति घंटा है। मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में अब पाला पड़ने की संभावना है। पूरी यूपी में इस समय कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।


यह भी पढ़ें : सर्द हवाओं से West UP में 7 डिग्री पहुंचा तापमान, जानिए अपने जिलों में मौसम का हाल


तेज हवा से वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि दिसंबर में ऐसी तेज हवा कम चलती है। तेज हवा चलने के कारण पाला पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। जिसका असर फसलों पर पड़ता है।

मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे
मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री नीचे पहुंच रहा है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के नीचे आ गया है। वेस्ट यूपी के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी आई है। जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री के नीचे है।


यह भी पढ़ें : आज जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए UP के शहरों के शहरों का भाव

लखनऊ में अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास
यूपी के पूर्वी जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास है। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। पूर्वी जिलों में गुरुवार की रात औसत न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम औसत तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Story Loader