7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akshaya Tritiya 2021 सूर्य के राशि परिवर्तन से बन रहे त्रिगही योग सभी राशियों पर पड़ेगा असर

ग्रहों के राजा सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, बुध और शुक्र भी वृष राशि में, मेष राशि वालों को रखना होगा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

May 14, 2021

rashi.jpg

rashifal

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. हिंदू धर्म में ( Akshaya Tritiya 2021 ) अक्षय तृतीया का बहुत महत्व है। इस दिन को बेहद पवित्र माना जाता है। आज सूर्य देव का राशि परिवर्तन भी होने जा रहा है। सूर्य वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल शास्त्री के अनुसार राशि परिवर्तन से इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। इस दिन सूर्य के वृष राशि में प्रवेश करते ही त्रिग्रही योग बन जाएगा। इस समय बुध और शुक्र भी वृष राशि में हैं जिस वजह से त्रिगही योग बन रहे हैं। त्रिगही योग बनने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि : राशि के जातकों के लिए ये योग शुभ नहीं कहा जा सकता है। पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन-हानि होने की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वृष राशि के जातकों के लिए भी ये योग मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा।
राजनीतिक जीवन में सफलता मिल सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस समय भागदौड़ अधिक रहेगी।

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी ये योग मिला-जुला रहने वाला है। धन अधिक खर्च हो सकता है। इस समय सोच-समझकर धन खर्च करें। परिवार के सदस्यों की चिंता रहेगी।

कर्क राशि के जातकों को कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि परिवार के सदस्यों से प्रेम से बात करें, नहीं तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए ये समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये योग काफी शुभ है।

कन्या राशि वाले शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जमीन संबंधित विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों को बाहर ही सुलझा लें।

तुला राशि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। धन- लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। तुला राशि के जातकों के लिए ये समय मिला-जुला परिणाम लेकर आ रहा है।

वृश्चिक राशि पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में तनाव की स्थिति रह सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि धनु राशि के जातकों के लिए ये योग शुभ कहा जा सकता है। कोर्ट- कचहरी के लंबित मामलों से छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। धन- लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

मकर राशि मित्रों से मतभेद न होने दें। प्रेम जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह योग आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस योग की वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि के जातकों को परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कार्यों में विघ्न पड़ सकता है। वाहन संभल कर चलाएं।

मीन राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का पूरा श्रेय नहीं मिलेगा। तनाव का सामना करना पड़ सकता है।वाहन संभल कर चलाएं।

यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2021 अक्षय तृतीया पर कारोबार को 300 करोड़ का फटका

यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2021 : अक्षय तृतीया पर गंगा में आस्थावानों ने लगाई डुबकी, सोने की हुई ऑनलाइन खरीदी