3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News : पर्यटन क्षेत्र में विकास के लिए मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर को 22 करोड़ मिले

UP News : मेरठ से लेकर सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के एतिहासिक स्थलों का होगा सौन्दर्यीकरण

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Shivmani Tyagi

Apr 23, 2025

Meerut

मेरठ के हस्तिनापुर में जम्बूदीप ( प्रतीकात्मक फोटो )

UP News : मेरठ और मेरठ के आसपास के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्री ने मेरठ मंडल में 22.32 करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी है। मेरठ परिक्षेत्र में काफी समय से इसके लिए प्रयास चल रहे थे जो अब सफल हो गए हैं। इस स्वीकृति के बाद पर्यटन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अतिशीघ्र ही कार्यदायी संस्थाओं की नियुक्ति की जाए ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।

जल्द शुरू होंगे कार्य

पर्यटन अधिकारी प्रीति ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मेरठ मंडल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़मुक्तेश्वर और शुक्रताल के अलावा सहारनपुर के विभिन्न स्थानों पर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना है। इसके लिए विभाग ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजे थे। स्थानीय लोगों के लिए अच्छी बात ये है कि अब उन प्रस्तावों पर पर्यटन मंत्री ने सहमति की मोहर लगा दी है। यानी साफ है कि अब शीघ्र ही मेरठ परिक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन कार्यों को शुरू किया जाएगा।

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में होगा विकास

इस बजट से महाभारत कालीन स्थलों का सौन्दर्यीकरण करने के साथ-साथ मेरठ के रोहटा के ग्राम पूठखास में महाभारत कालीन अति प्राचीन पाण्डेश्वर महादेव मंदिर का विकास होगा। मेरठ से शुरू हुई 1857 की क्रांति वाले स्थलों और मेरठ में शहीद स्मारक का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इनके साथ ही सरधना और हस्तिनापुर का समेकित पर्यटन विकास होगा। इसके लिए उत्तर-प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था बनाए जाना है। इस योजना के सफल हो जाने का बाद मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के स्थल और अधिक सुंदर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: इमरान मसूद बोले मैं तीन दिन पहले कश्मीर ही था, घटना बेहद दुखद आतंकियों को सख्त जवाब दे सरकार

Story Loader