
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत AI )
UP News : यूपी के मेरठ से घरेलू विवाद के बाद महिला ने बच्चों संग जहर खा लिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मासूम बेटे को मृत घोषित कर दिया जबकि मां और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जाटौली की है। इसी गांव के रहने वाले एक पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस झगड़े से आहत महिला आबिदा ने अपने दोनों बच्चों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों बच्चों के साथ महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान पांच वर्षीय बेटी जायरा की मौत हो गई जबकि तीन वर्षीय बेटा जैद और इसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शोभापुर के रहने वाले राशिद की शादी करीब आठ साल पहले जाटौली गांव की रहने वाली आबिदा के साथ हुई थी। शादी के बाद राशिद ससुराल में ही रहने लगा। यहां ससुराल में राशिद ने सब्जी की दुकान खोल ली थी। पिछले दिनों व्यापार में नुकसान हो जाने के बाद राशिद ने सब्जी की दुकान बंद कर दी थी। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। बुधवार को एक बार फिर से इनके बीच विवाद हो गया। झगड़े के बाद राशिद घर छोड़कर बाहर चला गया। इससे गुस्साई आबिदा ने अपनो दोनों बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कुछ ही देर बाद तीनों के मुंह से झाग निकलने लगे। यह देख परिजन डर गए और तीनों को आनन-फानन में अस्पताल ले गए। करीब दो घंटे तक चले उपचार के बाद बेटी जायरा ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मां आबिदा और बेटे जैद की हालत अभी भी गंभीर बनी हई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
26 Jun 2025 11:25 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
