
मेरठ में कभी भी सपा का मेयर नहीं जीता है।
UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए नेता इस समय जान झोंक रहे हैं। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव सोमवार को मेरठ पहुंच रहे हैं। मेरठ में मेयर प्रत्याशी सीमा प्रधान के लिए प्रचार के साथ-साथ अखिलेश अपने रूठे नेताओं को भी मनाएंगे। मेरठ में अखिलेश यादव अपने विधायक रफीक अंसारी के घर भी जाएंगे। इसके पीछे की वजह टिकट ना मिलने से सबसे ज्यादा खफा बताए जा रहे शहर MLA रफीक अंसारी की नाराजगी दूर करना है।
सारे विधायक रफीक अंसारी के घर पहुंचेंगे
अखिलेश यादव मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मेरठ पहुंचेंगे। अखिलेश करीब 3 घंटे शहर में रुकेंगे। इसमें करीब एक घंटे उनका रोड शो चलेगा। इसके बाद साढ़े तीन बजे अखिलेश शहर सीट से सपा के विधायक रफीक अंसारी के घर करीमनगर पहुंचेंगे। यहीं वो नाश्ता करेंगे। सरधना विधायक अतुल प्रधान, किठौर विधायक शाहिद मंजूर और दूसरे बड़े सपा नेता भी रफीक अंसारी के घर पहुंचेंगे। रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद भी पहुंच सकते हैं। अखिलेश अपने विधायकों से यहीं चुनाव के बारे में बातचीत करेंगे। करीब साढ़े चार बजे अखिलेश यादव लखनऊ के लिए लौट जाएंगे।
टिकट ना मिलने से है रफीक अंसारी की नाराजगी
मेरठ में मेयर चुनाव लड़ने के लिए रफीक अंसारी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। मेरठ में अंसारी बिरादरी की एक लाख से ज्यादा वोट होना और 4 लाख से ज्यादा मुस्लिम होने की वजह से उनको मजबूत माना जा रहा था। सपा ने अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान का टिकट कर दिया। इसके बाद से रफीक को नाराज बताया जा रहा है। रफीक किसी नाराजगी की बात नकारते रहे हैं। हालांकि उन्होंने एक बातचीत में इशारे में ये कहा था कि शाहिद मंजूर 4 बार के विधायक और वो 2 बार के विधायक हैं जबकि अतुल पहली बार MLA बना है। ऐसे में पार्टी को सम्मान में ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: पहले चरण की वोटिंग के बाद सट्टा बाजार में किसकी हो रही जीत?
Updated on:
08 May 2023 10:03 am
Published on:
08 May 2023 09:22 am

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
