
UP Rain Alert: यूपी में मानसून अब पूरे जोरों पर हैं। यूपी में बारिश जुलाई माह का रिकार्ड तोड़ चुकी है। भीषण बारिश के चलते यूपी के कई जिलों में बाढ़ आई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश अभी भारी तबाही मचाएगी। पश्चिम यूपी और मध्य यूपी के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 24 घंटे के भीतर मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बिजनौर, हरदोई, सीतापुर, मिलक, रामनगर, गाजियाबाद, नोएडा आदि जिलों में भीषण मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश और तूफान से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों में हुई भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं। वहीं भीषण बारिश के अलर्ट के चलते सभी जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
इस समय बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बिजनौर में बाढ़ से हालात खराब है। वहीं भीषण बारिश की संभावना से इन जिलों में हालात और खराब होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी बारिश को देखते हुए राहत कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं करने के निर्देश दिए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि बारिश और तूफान से निपटने के लिए हर जिलों में सतर्कता बरती जा रही है। उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है। अगर कहीं किसी आपदा की जानकारी आती है तो टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
बता दें बारिश के चलते मेरठ में अब तक चार मौतें हो चुकी हैं। जबकि मुजफ्फरनगर और कासगंज में तीन मौतें हुईं। बरेली में दो की मौत हो गई, जबकि मथुरा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, में बारिश से एक मौत की खबर है। इस समय पश्चिम यूपी में बारिश के चलते हालात काफी खराब है।
पश्चिम यूपी में बारिश का कहर जारी है। बारिश के चलते गंगा और यमुना पूरे उफान पर हैं। बारिश से तटबंध टूट गए हैं और बाढ़ के हालात काफी खराब हैं। बता दें कि पश्चिम यूपी अधिकांश जिलों में पिछले 48 घंटों से रुक-रुककर बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। पूरे राज्य में बारिश का असर दिखाई दे रहा है। आने वाले 24 घंटे में भीषण बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें सतर्कता मोड पर हैं।
Published on:
28 Jul 2023 07:57 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
