
कुख्यात अय्यूब
मेरठ। मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के गांव पूठ के रहने वाले कुख्यात बदमाश 25000 के इनामी अय्यूब को एसटीएफ ने देश की राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अय्यूब उत्तर प्रदेश पुलिस से छिपकर देश की राजधानी दिल्ली में रह रह था और वह एक सैलून में काम कर रहा था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि अय्यूब दिल्ली में है और इस सूचना पर मेरठ एसटीएफ की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई। सीओ एसटीएफ बृजेश कुमार के मुताबिक टीम दिल्ली के महरौली में पहुंची और यहां जानकारी करने पर एसटीएफ को पता चला कि अयूब महरौली की ही गली नंबर 2 में एक सैलून पर काम कर रहा है। यहां जैसे ही एसटीएफ पहुंची तो टीम को देखकर अय्यूब ने भागने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका और इसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ करने पर इसने बताया कि वह डकैती की एक वारदात में मेरठ से फरार चल रहा है और पुलिस ने इस पर 25000 का इनाम घोषित किया हुआ है। बताया जा रहा है कि अय्यूब पर मेरठ के थाना सिविल लाइन, थाना भावनपुर और थाना मेडिकल समेत अन्य कई थानों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। यह पुलिस को चकमा देकर पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था और उत्तर प्रदेश पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी।
Published on:
20 Feb 2019 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
