मेरठ

यूपी का मौसम 15 फरवरी 2025: तेज हवाओं के साथ यूपी के इन जिलों में होगी बारिश 

Uttar Pradesh Weather, 15 February 2025: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ठंड जैसे-जैसे गुजर रही है पारा गिरता ही जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की संभावना जतायी है। आइए बताते हैं कैसा रहेगा आपने जिले का मौसम ? 

less than 1 minute read
Feb 14, 2025

UP Rain Weather Update: गुरुवार को 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेरठ में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19-20 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। हवाओं की वजह से तापमान में हल्की गिरावट देखी गई, हालांकि शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

बारिश के संकेत 

मौसम विभाग के अनुसार, आज (14 फरवरी) को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली हैं। 15 फरवरी को प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, और यही स्थिति 16, 17 व 18 फरवरी तक बनी रहेगी। हालांकि, 19 फरवरी को एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावनाएं हैं। संभल और मुरादाबाद से सटे जिलों में भी हल्की बरसात हो सकती है। वेस्ट उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावनाएं ज्यादा हैं।

मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा ? 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र प्रभारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि 17 से 20 फरवरी के बीच मौसम बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मेरठ में बारिश हो सकती है। खासतौर पर 19 और 20 फरवरी को बारिश की संभावना ज्यादा है।

Also Read
View All

अगली खबर