11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: दो दिन भीषण गर्मी का अलर्ट, 43 डिग्री के पार जाएगा इन जिलों का तापमान

Weather Update: पश्चिम यूपी और एनसीआर के मौसम में बदलाव हुआ है। मेरठ एनसीआर में अब दो दिन तापमान तेजी से बढ़ेगा।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 20, 2023

दो दिन भीषण गर्मी का अलर्ट

Weather Update: दो दिन भीषण गर्मी का अलर्ट, 43 डिग्री के पार जाएगा इन जिलों का तापमान

weather update मेरठ और पश्चिम यूपी के अन्य जिलों में तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। आने वाले दो से तीन दिन गर्मी का असर और तेज होगा। इससे मेरठ और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि कन्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा।

आज शनिवार को आसमान साफ रहेगा। तेज धूप से अधिकतम तापमान बढ़कर 41 के पार और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 22 मई को हल्के बादल छाए रहेंगे। शाम के समय तेज हवाएं चलेंगी। 23 मई की शाम को बूंदाबांदी होने की संभावना भी है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि शुक्रवार की रात अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आज तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना है। इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम है।

यह भी पढ़ें: Meerut News: हिंदू महासभा ने मनाई गोडसे जयंती, मेरठ का नाम नाथूराम गोडसे नगर रखने की मांग, देखें वीडियो

न्यूनतम तापमान 24.5 रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 45 से 84 प्रतिशत तक है। आज तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास हो सकती है।

21 मई को भी मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 22 मई से एक बार फिर मौसम में बदलाव होंगे। 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।