मौसम में यह तब्दीली पश्चिम उप्र के साथ ही हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान में भी देखी जा रही है। डा. कंचन सिंह के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में अगले 3-4 दिनों तक हवाओं का रुख ऐसे ही यानी दक्षिण-पूर्वी या पूर्वी की ओर बना रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। जबकि दिन के तापमान में मामूली सी गिरावट हो सकती है। आमतौर पर दक्षिण-पूर्वी या पूर्वी हवाओं के बढ़ने से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में धुंध बढ़ जाता है।