2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Weather Update: आसमान से बरस रही आग, तापमान पहुंचा 41 के पार, लू कर रही बेहाल

Today Weather Update: पश्चिम यूपी में आज मौसम में गर्मी का असर दिखाई देगा। आज तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। वहीं लू के थपेड़े भी लोगों को बेहाल करेंगे।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 21, 2023

Today Weather Update: आसमान से बरस रही आग, तापमान पहुंचा 41 के पार, लू कर रही बेहाल

आसमान से बरस रही आग

Today Weather Update: पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव बना हुआ है। पश्चिम यूपी में गर्मी अपना असर दिखा रही है। मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।

शनिवार को बुलंदशहर का तापमान 41 डिग्री था। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर बना हुआ था। आज तापमान में वृद्धि की संभावना है। शनिवार को पूरे दिन गर्म हवाएं चलती रही। गर्म हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि मौसम पिछले कुछ समय से लगातार बदल रहा है। इससे कभी तेज धूप तो कभी छांव की स्थिति बन रही है। पिछले दिनों बारिश से तापमान गिरा था। इसके बाद तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

बदले मौसम के बीच शनिवार को लोगों ऐसा महसूस हुआ जैसे आसमान से आग बरस रही हो। तेज गर्म हवा चलने से उड़ी धूल ने राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी बढ़ाई है। गर्मी से बचने के लिए लोग गन्ने का जूस, शिकंजी एवं ठंडा पानी, मैंगो शेक पीते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें : Meerut News: यूपी के किसी भी जिले में कराया वाहनों का फिटनेस टेस्ट, योगी सरकार ने बदले RTO के नियम

जिससे बढ़े तापमान में पेय पदार्थों से शरीर को कुछ राहत मिल सके। व्याकुल पशु-पक्षी गांव-देहात में पेड़ों के नीचे और शहरों की गलियों में छाया तलाश रहे हैं। आज हवा की गति 21 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रहने की संभावना है। आर्द्रता 20 प्रतिशत रहेगी।