2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP : पत्नी ने गुटखा खाने से रोका तो मार दी गोली

गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती परिजनों ने दर्ज कराई दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट हस्तिनापुर के गणेशपुर गांव का मामला

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Aug 29, 2020

ganeshpur.jpg

gun shot

मेरठ। शराब पीने और गुटखा खाने से मना करने पर गुस्साएं पति ने पत्नी को ( Gun shot) गोली मार दी। पति-पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। घटना काे अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों से उसे मेरठ रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: Noida: 24 घंटे में कोरोना के इतने केस आए सामने, 7600 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

घटना मेरठ के थाना हस्तिनापुर ( hastinapur ) क्षेत्र के गांव गणेशपुर ( Ganeshpur ) की है। गांव में पान मसाला खाने का विरोध करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। घायल महिला के मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। परिजनों से पता चला है कि वह शराब और पान मसाला का आदी था। पति की इस लत का पत्नी विरोध करती थी।

यह भी पढ़ें: प्रशासन की किसानों को चेतावनी, पराली जलाई तो खैर नहीं

घटना शुक्रवार रात की है। इसी बात को लेकर गुरुवार काे दोनों में विवाद हुआ और शुक्रवार को युवक ने एक बार फिर हुई बहस के बाद पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगने से 24 वर्षीय काजल नीचे गिर गई आनन-फानन में उसे परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाने पहुंचे महिला पिता रणवीर सिंह ने बताया कि वे नौचंदी थाना क्षेत्र के लाल सिंह नगर के रहने वाले है। उनकी बेटी काजल की शादी छह माह पूर्व गणेशपुर गांव निवासी लोकेश पुत्र नेपाल के साथ हुई थी। उनकी दूसरी पुत्री टीना की शादी भी लोकेश के छोटे भाई आदेश के साथ हुई थी। लोकेश व उसके परिजन लगातार मायके पक्ष के लोगों से दहेज में कार लाने की बात कहते थे तथा उसकी पुत्री को यह कहकर उत्पीडऩ करते थे कि दो बहनों की शादी हुई है कार तो देनी ही पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: विदेश से आने वालों को होना होगा पेड इंस्टीटयूशनल क्वारेंटॉइन

बीती रात भी काजल व लोकेश की कहासुनी हुई। इसके बाद लोकेश ने शुक्रवार को घर पर ही काजल पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी। घायल को तत्काल मेरठ के निजी अस्पताल में ले जाया गया। थाना पुलिस ने भी घायल काजल के बयान लिए हैं हालांकि उसके मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीडऩ की तहरीर थाना पर दी है। लोकेश के परिजनों व आसपास के लोगों का कहना है कि काजल, लोकेश को शराब पीने और गुटका खाने के लिए मना करती थी। इसी को लेकर आए दिन दोनों की कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार को भी मामूली कहासुनी हुई और लोकेश ने तमंचा निकालकर काजल पर गोली चला दी। थानाध्यक्ष धमेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपित को हिरासत में ले लिया है तथा उससे तमंचा भी बरामद कर लिया है।

Story Loader