4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक ने अपने मां—बाप के खिलाफ दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट, पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान

अभी तक दहेज की रिपोर्ट लड़कियों को ही लिखवाते देखा और सुना जाता था। लेकिन मेरठ में तो एक युवक ने अपने ही माता पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जिसमें उसने अपने माता पिता पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि जो भी उसके रिश्ते के लिए आता है उसके पिता और मां उनसे दहेज की बात करते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 21, 2022

युवक ने अपने मां—बाप के खिलाफ दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट, पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान

युवक ने अपने मां—बाप के खिलाफ दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट, पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान

मेरठ में एक युवक ने अपने मॉ—बाप के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। युवक का आरोप है कि उसके माता पिता उसकी शादी के लिए जो भी रिश्ते आते हैं उनसे भारी भरकम दहेज की मांग करते हैं। युवक ने अपने माता-पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। युवक का आरोप है कि उसके माता-पिता हर किसी से दहेज की मांग करते हैं। जिसकी वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही हैं। युवक थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला है और उसका नाम योगेश है।

युवक ने एसएसपी आफिस पहुंचकर एसएसपी प्रभाकर चौधरी से अपने माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। जिसमें युवक ने कहा कि वो एक लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन उसके माता-पिता लड़की के घर वालों से मुंहमांगा दहेज मांग रहे हैं। जो कि लड़की के परिजन पूरी नहीं कर पा रहें। युवक ने बताया कि उसके माता-पिता पैसों की मांग तो कर ही रहे हैं साथ ही उन्होंने लड़की के घरवालों को एक लंबी सामान की लिस्ट भी थमा दी है।

यह भी पढ़े : liquor latest news : पियक्कडों की मौज ! रात एक बजे तक खरीदी जा सकेगी शराब

लड़की के परिवार वाले उनकी इस मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं है। मामले को लेकर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि युवक योगेश ने अपने माता-पिता पर कई आऱोप लगाए हैं। फिलहाल युवक के बयान के आधार मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं। मामले की सच्चाई जानने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader