
Youth killed in Meerut : चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपियों के घर में आग
Youth Murder in Meerut मामला थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के दुल्हेड़ा गाँव का है। मोदीपुरम के दुल्हैड़ा गांव में शराब के नशे में धुत दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवक को चाकू से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। वहीं बीच-बचाव में आए उसके चाचा वीर सिंह को भी आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के विरोध में मृतक युवक ठाकुर समाज के लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। जिससे गांव में तनाव पैदा हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। पुलिस ने दीपक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है सूचना मिलते ही एसपी सिटीए सीओ दौराला समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों का घर जेसीबी से ध्वस्त नहीं होगा। तब तक दीपक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। युवक की हत्या के बाद आरोपी के घर में आग लगा दी गई थी।
वहीं पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलवाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि मैन रास्ते से करीब 200 मीटर अंदर गली में आरोपी का मकान था। जिस वजह से टीम को पानी का पाइप ले जाने में दिक्कत हुई। मृतक के चाचा वीर सिंह ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी देते हुए सीओ दौराला और एसपी सिटी से कहा कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर से कार्रवाई की जाए और 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। जब तक आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई और बुलडोजर से कार्रवाई नहीं होगी, तब तक शव को उठने ने नहीं दिया जाएगा।
Published on:
09 Sept 2022 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
