31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात को होटल पहुंचे युवकों ने खाना देने से मना करने पर मार दी गोली, देखें वीडियो

Highlights मेरठ की गढ़ रोड के होटल का मामला गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती रात एक बजे कार से पहुंचे थे दबंग युवक  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। गढ़ रोड बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल संचालक को फारच्यून कार सवार बदमाशों ने देर रात गोली मार दी। कार में सवार होकर आए दबंग लोगों ने होटल संचालक से खाना देने को बोला था, लेकिन होटल संचालक ने होटल बंद होने की बात कहते हुए खाना देने मना कर दिया। यही बात दबंग युवकों को नहीं पसंद आई और उन्होंने होटल संचालक को गोली मार दी। होटल संचालक को पेट में गोली लगी हैं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होटल संचालक को गोली लगने की सूचना से गढ़ रोड के व्यापारियों में रोष है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

गढ़ रोड के सामने सतगुरू नाम से होटल और रेस्टोरेंट है। होटल जयदेवी नगर निवासी विकास का है। गुरूवार की देर रात वह होटल पर था। रात करीब एक बजे के बाद जब होटल बंद कर रहा था। उसी दौरान फारच्यून कार सवार युवक होटल पर आए और उन्होंने खाना देने को बोला। इस पर विकास ने होटल बंद होने और खाना खत्म होने की जानकारी युवकों को दी। इस पर युवक उत्तेजित हो गए। उन्होंने विकास को गाली देते हुए होटल खोलने और खाना बनाने के लिए कहा। जिसे विकास ने मना कर दिया। इसके बाद युवकों ने पिस्टल निकालकर विकास को गोली मार दी। गोली मारने के बाद कार सवार युवक मौके से भाग गए। युवकों ने इसके बाद सड़क पर भी कई फायर किए। गोली लगने से घायल विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ नौचंदी ने अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने बताया कि हमलावरों का पता किया जा रहा है। आसपास की सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई जा रही है। वहीं गोली मारने वालो की पहचान पुलिस ने कर ली है। गोली मारने वाले युवक प्रोपर्टी डीलर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बाद में उनको पकड़ लिया, पूछताछ जारी है।

Story Loader