मेरठ

youtuber farmani naaz : यूट्यूबर फरमानी नाज का भाई निकला सरिया लूट गिरोह का सरगना, जीजा और पिता फरार

youtuber indian idol farmani naaz हर हर शंभू गाने से सुर्खियों में आई यूट्यूबर फरमानी नाज का भाई सरिया लूट गिरोह का सरगना निकला। मेरठ की थाना सरधना पुलिस ने यूट्यूबर फरमानी नाज के भाई सहित आठ लोगों को चोरी के सरिए के साथ गिरफ्तार किया है। यूट्यूबर फरमानी नाज के भाई अरमान ने कई लूट में अपना हाथ होना स्वीकार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सरिया लूट गिरोह में फरमानी नाज के पिता और उसके जीजा भी शामिल बताए जा रहे हैं। जो कि फरार हो गए हैं।  

2 min read
Nov 08, 2022
youtuber farmani naaz : यूट्यूबर फरमानी नाज का भाई निकला सरिया लूट गिरोह का सरगना, जीजा और पिता फरार

youtuber indian idol farmani naaz जिला मुजफ्फरनगर के गांव मोहम्मद पुर लोहड्डा की रहने वाली यूट्यूबर फरमानी नाज का भाई अरमान सरिया लूट गिरोह का सरगना निकला। थाना सरधना पुलिस ने अरमान सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो क्विंटल सरिया बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह ने कई जगहों पर सरिया लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। हाल में ही गांव टेहरकी स्थित निर्माणाधीन पानी की टंकी निर्माण के लिए आया सरिया भी अरमान के गिरोह ने ही लूटा था।

सरिया लूट गिरोह में यूटयूबर फरमानी नाज का पिता आरिफ और जीजा इरशाद शामिल बताए गए हैं। भाई के पकड़े जाने के बाद पिता और जीजा फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि करीब एक माह पहले टेहरकी गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चौकीदार को बंधक बनाकर सरिया लूट की घटना केा अंजाम दिया गया था। बदमाश चौकीदार का मोबाइल लूटकर अपने साथ ले गए थे। सरधना पुलिस ने जांच के बाद ही लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्तर में आ सके। रात सूचना मिली कि सरिया लूट गिरोह के सदस्य खिर्वा जलालपुर में वारदात के इरादे से जा रहे हैं। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके कंकरखेड़ा निवासी अनुज, मोनू, शाकिर, इरशाद, शाहरुख, टेहरकी गांव सरधना निवासी फिरोज और मोहम्मदपुर लोहड्डा निवासी अरमान को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया सरिया भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार वारदात में यूट्यूबर फरमानी नाज के पिता आरिफ और जीजा इरशाद शामिल हैं। यूट्यूबर फरमानी का भाई अरमान और जीजा इरशाद ही सरिया लूट गिरोह को संचालित करते थे। चोरी और लूट के सरिया को आरिफ ठिकाने लगाता था। पुलिस ने इन दोनों को भी नामजद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आठ आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उनको जेल भेजा गया है।

Published on:
08 Nov 2022 09:46 am
Also Read
View All

अगली खबर