
Pm modi rally
मिर्जापुर. अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल(एस) से तनातनी होने के बीच देश के प्रधानमंत्री आज 29 दिसम्बर शनिवार को गाजीपुर और वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल हिस्सा नहीं लेंगे। शनिवार को अनुप्रिया पटेल दोपहर को दिल्ली से वापस मिर्जापुर कैम्प कार्यालय पहुंचेंगी।
दरअसल, NDA गठबंधन में सहयोगी अपना दल (एस) की भाजपा से नाराजगी अभी कम नहीं हुई है। अनुप्रिया पटेल दोपहर बाद अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचेगी। लेकिन वह किसी सरकारी कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने दिया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने यह कहते हुए राजनैतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया था कि भाजपा की प्रदेश इकाई उन्हें उचित सम्मान नहीं दे रही है। मामला इतना आगे बढ़ा कि समस्या के समाधान नहीं होने तक अपना दल (एस)ने योगी सरकार के सभी सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णय ले लिया। मगर भाजपा नेताओं ने भी अपनी सफाई दी है। भाजपा को उम्मीद थी कि अपना दल (एस) कि नाराजगी कम होगी और आज शनिवार गाजीपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भाग लेंगी। कार्यक्रम का निमंत्रण भी बाकायदा केंद्रीय मंत्री को दिया गया था। मगर केंद्रीय मंत्री ने पूरे कार्यक्रम में भाग लेने के बजाय वह अपने संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर जाने का निर्णय लिया।
आशीष पटेल ने कहा था
अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल ने कहा था, 'भारतीय जनता पार्टी को (विधानसभा चुनावों में) हालिया हार से सीख लेनी चाहिए। सपा बसपा गठबंधन बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए एक चुनौती है जिससे घटक दल परेशान है। केंद्रीय नेतृत्व को निश्चित तौर पर कुछ करना चाहिए नहीं तो उत्तर प्रदेश में एनडीए पर असर पड़ेगा।
Updated on:
29 Dec 2018 01:00 pm
Published on:
29 Dec 2018 10:41 am

बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
