3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैबिनेट मंत्री एक्सीडेंट : शादी की सालगिरह के दिन ही हुआ हादसा, कुछ ही देर पहले अनुप्रिया ने किया था रोमांटिक ट्वीट

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने पति आशीष पटेल के साथ बिताए लम्हों को ट्विटर के माध्यम से साझा किया।

less than 1 minute read
Google source verification
anupriyaspatel.jpg

शादी के सालगिरह पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने पति मंत्री आशीष पटेल के साथ बिताए कुछ पल साझा किए।

UP News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल सड़क हादसे में घायल हो गए। प्रयागराज से मिर्जापुर जाते समय मेजा के पास बुधवार को यह सड़क हादसा हुआ है। मंत्री आशीष पटेल की कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मंत्री के हाथ और पैर में चोट आई है। मिर्जापुर ट्रामा सेंटर मे मंत्री का इलाज चल रहा है।

आज यानी की 27 सितंबर को आशीष पटेल की शादी की सालगिरह भी है। उनकी पत्नी और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार सुबह दो ट्वीट भी किए थे। जिसमें उन्होंने आशीष पटेल के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- “ज़िंदगी में रंग कई, वक़्त ने भर डाले साथ-साथ हमने क्या ख़ूब शौक़ पाले किसी एक के बस की बात न थी, सो मिलकर हमने ये मसले सम्भालें।” वहीं, एक दूसरे ट्वीट में लिखा- वक़्त गुज़रते,वक़्त नहीं लगता! चुटकी बजाते 14 साल गुज़र गए ।एक-दूसरे का हाथ थामते वक़्त जीवन की अलग कल्पना मन में थी। क्या पता था ज़िंदगी हमारे सपनों में कुछ अलग रंग भर देगी। जीवन के टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर चलते हुए हम दोनों ने कुछ खोया, कुछ पाया।


कौन हैं आशीष पटेल?

‘योगी 2.0’ सरकार में बने मंत्री आशीष पटेल अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं। आशीष पटेल का जन्म 13 अगस्त 1979 में चित्रकूट के हनुमानगंज में हुआ था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद साल 2009 आशीष की शादी अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की बेटी अनुप्रिया पटेल से हुई थी। फिलहाल अनुप्रिया पटेल NDA गठबंधन का हिस्सा हैं और केंद्रीय मंत्री भी हैं।

Story Loader