2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉमनवेल्थ गेम की गोल्डन गर्ल पूनम यादव की शादी आज, बनेंगी मिर्जापुर की बहू

राष्ट्रमंडल खेल 2018 में दुबारा वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता था

less than 1 minute read
Google source verification
Weightlifter Poonam yadav

Weightlifter Poonam yadav

मिर्जापुर. ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट के 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारोत्तोलन में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली वाराणसी की पूनम यादव आज शनिवार को मिर्जापुर की बहु बनेंगी। उनकी शादी जिले के कोन ब्लॉक के मवैया गांव निवासी मिलिट्रीमैन धर्मराज यादव से हो रही है।


पूनम यादव मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली हैं। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम यादव उस समय पूरे देश में सुर्खियों में आई जब वह पहली बार 2014 के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल में पूनम ने कांस्य जीतकर भारत को दिया था। इसके बाद राष्ट्रमंडल खेल 2018 में दुबारा वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता था। प्रदेश का नाम रोशन करने पर उन्हें तत्कालीन अखिलेश यादव की सरकार ने यश भारतीय पुरस्कार और रानीलक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया था।

15 जून 2019 को पूनम यादव की शादी होगी। बारात कोंन ब्लाक के मवैया से वाराणसी पूनम यादव के पैतृक गांव दांदूपुर के लिए जाएगी। पूनम के होने वाले पति धर्मराज यादव भी अंतर्राष्टीय डिस्कस थ्रोअर खिलाड़ी है। दोनों एक ही खेल से जुड़े हुए है। इस समय धर्मराज यादव भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत है। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के बाद भी पूनम यादव और धर्मराज यादव ने अपनी शादी बेहद सादगी के साथ करने का निर्णय लिया है। इसको ध्यान में रखते हुए घर पर तैयारी की जा रही है।

BY- Suresh Singh

Story Loader