2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगा में बाढ़ के बीच खतरनाक स्टंट कर रहे हैं ये युवा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

पानी के बढ़ाव को भी बच्चों ने मौज-मस्ती का साधन बना लिया है

2 min read
Google source verification
up news

गंगा में बाढ़ के बीच खतरनाक स्टंट कर रहे हैं ये युवा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

मिर्ज़ापुर. भारी बारिश में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इस पानी के बढ़ाव को भी बच्चों ने मौज-मस्ती का साधन बना लिया है। भारी संख्या में बच्चों और युवाओं का हूजुम गंगा में खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जिससे कभी भी बड़े हादसे की आशंका गहराती जा रही है।

पानी मे कुछ लड़कों द्वारा खतरनाक स्टंट का खेल खेला जा रहा है।यह युवक शर्त लगा कर गंगा घाट पर बेहद ऊँचाई से गंगा के पानी मे कूदने का करतब दिखाते है।पुलिस अधिकारी भी गंगा घाट पर हो रहे इस खतरनाक स्टंट कि बात को स्वीकार कर रहे है।

बतादें कि मिर्ज़ापुर शहरी इलाके में स्थित नार घाट और पक्का घाट पर इन दिनों बच्चों और युवाओं के मौज-मस्ती का केन्द्र बना हुआ है। इन घाटों पर खतनाक स्टंट का खेल चल रहा है। जहाँ शाम होते ही आस पास के दर्जनों युवक घाट पर इकठ्ठा होना शुरू होते हैं। इसके बाद शुरू होता है गंगा के पानी में घाट के ऊपर से बेहद ऊँचाई से कूदते का स्टंट। बाढ़ के पानी मे यह करतब दिखाने का खेल आपस मे शर्त लगा कर दिन में कई बार चलता रहता है। मगर पुलिस को इस मौत के खेल का पता नही चलता।

भारी संख्या में युवक बड़े आराम से घाट पर सबसे ऊँचाई पर चढ़ते है और वही से एक युवक के कूदने के बाद दूसरा युवक भी वहीं से पानी मे जम्प लगाता है। इस स्टंट में पैसे पर शर्त लगा कर कूदने का भी बात सामने आ रही है। गंगा घाट पर मौजूद विशाल का कहना है कि इस स्टंट से अगर कभी यहां पर अगर हादसा होता है तो कौन जिम्मेदार होगा। दरअसल पिछले चार दिनों से गंगा में पानी बढ़ने कि वजह से जहां बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

हालांकि क्षेत्राधिकारी शहर संजय सिंह गंगा घाटों पर चल रहे इस खतरनाक स्टंट कि जानकारी मिलने कि बात स्वीकार करते है उनका कहना है कि उनकी जानकारी में भी यह बात आई है। कि कुछ युवक शाम के समय मे पक्का घाट और नार घाट पर स्टंट कर रहे है। यह लोग हार-जीत और पैसे पर बाजी लगा कर नदी में कूदने का खेल खेलते हैं। इन घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों कि ड्यूटी लगा दी गयी है।फिलहाल अगर इसे नहीं रोका गया तो बाढ़ के पानी में चल रहा यह खतरनाक स्टंट किसी बड़े हादसे का सबब भी बन सकता है।

Story Loader