4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandauli news: डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने अखिलेश यादव पर कसा तंज,अखिलेश यादव को वरासत में कुर्सी मिल सकती है किस्मत नहीं

चंदौली में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने सपा राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा बयान देते हुए कहा, अखिलेश यादव को वरासत में कुर्सी मिल सकती है किस्मत नहीं मिल सकती ।

3 min read
Google source verification
chn_02_2.jpg

,,डिप्टी सीएम केशव मौर्या

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य चंदौली के एक दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ आवश्यक बैठक की। इसके बाद डिप्टी सीएम कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों संग विकास कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक की। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।

2024 लोकसभा चुनाव में जहां सपा बची है वहां भी खिलेगा कमल


समाजवादी पार्टी द्वारा नारा जारी किया गया कि 80 हराओ बीजेपी हटाओ। इस नारे को लेकर अखिलेश यादव ने यूपी के मतदाताओं से अपील भी की है। इस सवाल पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 मे 400 सीटें जीतकर अखिलेश हमारी सरकार हटा रहे थे। 2014 से वह जीत रहे हैं लेकिन जनता उनको हरा रही है। 2024 में आप विश्वास रखिएगा जहां सपा बची है वहां भी कमल खिलेगा।

विरासत में पार्टी की अध्यक्षी मिली, वरासत में कुर्सी मिल सकती है किस्मत नहीं


डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश जी तो 2014 में कह रहे थे 60 से 70 सीटें जीतेंगे, 4 मे सिमट गये। 2017 में कहा 300 पार करेंगे, 47 में सिमट गए। 2019 में सपा बसपा कांग्रेस सहित राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन करके पीएम मोदी को रोकने का सपना देख रहे थे। वह सब चकनाचूर कर दिया जनता जनार्दन ने और 2022 में 400 जीत रहे थे और अब कहां पर खड़े हैं। अहंकार भगवान का भोजन है।अखिलेश यादव जी अहंकार से भरे हुए हैं उनको बार-बार कहता हूं। विरासत में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली है। विरासत में समाजवादी पार्टी की अध्यक्षी मिली है। वरासत में मुलायम सिंह यादव जी की संपत्ति मिल सकती है लेकिन किस्मत नहीं ।

मिर्ज़ापुर में हुई घटना में दोषी पर होगी कड़ी कार्यवाई


मिर्जापुर में योगी मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने का विरोध करने पर मुस्लिम बोलेरो चालक द्वारा दूल्हे के चाचा राजेश धर की बोलेरो से कुचल कर हत्या किए जाने के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, वह घटना बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उसका जो दोषी है कानून के हिसाब से कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

समाजवादी पार्टी की मानसिकता से ग्रसित लोग कर रहे है फोटो वायरल


समाजवादी पार्टी द्वारा अपने टि्वटर हैंडल पर सीएम योगी का विदेशी मेहमान से हाथ मिलाते हुए फोटो लगाने के साथ किये गए कमेंट को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, इसमें इसका कोई औचित्य नहीं है मैं नहीं जानता हूं मैंने अभी तक देखा भी नहीं है कि क्या ट्वीट किया जा रहा है क्या नहीं ट्वीट किया जा रहा है। क्योंकि इस प्रकार की घटिया हरकत समाजवादी पार्टी या कांग्रेस पार्टी कि जो मानसिकता है उस मानसिकता से ग्रसित कह लीजिए उसी तरह के लोग काम कर रहे हैं।

Story Loader