. शुक्रवार रात भीषण आग से लाखों का सामान जल कर हुआ खाक हो गया। घटना शहर के पॉश इलाके घंटाघर की है, जहां विपिन अग्रवाल की जूते और कपड़े की दुकान में रात करीब 11 बजे आग लग गई। इस घटना से चारों ओर अफरा-तफरी मच गयी। दुकान में लगी आग ने धीरे-धीरे आग ने विक्राल रूप धारण कर लिया।
घटना की सूचना अग्निशमन को दिया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।