1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mirzapur news: सड़क हादसे में गयी चार युवको की जान, हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुःख

मिर्ज़ापुर के गोहिया गांव के पास लालगंज कलवारी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवको की जान चली गयी। इस हादसे को लेकर सीएम योगी ने दुःख जताया है।

less than 1 minute read
Google source verification
miz_01.jpg

,, सड़क हादसे पर सीएम योगी ने ट्विटर पर जताया दुःख

संतनगर थाना क्षेत्र के लालगंज कलवारी रोड के गोहिया गांव के पास गुरुवार की अलसुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी ईंट लदी ट्रैक्टर में मोटरसाइकिल ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार चार युवको की मौके पर ही मौत हो गयी। मोटरसाइकिल पर सवार युवको ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। सभी युवको के सर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवको के शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गयी है।

सीएम योगी ने सड़क हादसे पर जताया दुःख


मिर्ज़ापुर के संतनगर थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवको की मौत को लेकर मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने में हादसे में मृत युवको की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से कामना की है। साथ ही सीएम योगी ने जिला प्रशासन को आदेश दिया है कि घटना में प्रभावितो के लिए हर संभव मदद की जाए।

Story Loader