
भारी फोर्स तैनात
मिर्जापुर. शहर में पिछले दो दिनों से दो पक्षों के बीच चल रहे बवाल को देखते कानून व्यवस्था काफी सख्त नजर आ रहा है। पुलिस मुकेरी बाजार में ड्रोन कैमरे के साथ अराजकतत्वों पर नजर रख रही है।वहीं प्रभावित पूरे इलाके में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।
कटरा कोतवाली अन्तर्गत मुकेरी बाजार में पिछले दो दिनों से दो पक्षो में लगातार हो रहे बवाल को देखते हुये तीसरे दिन पुलिस खास सतर्कता बरत रही है। घटनास्थल पर उप जिला अधिकारी मड़िहान सविता यादव और सीओ सिटी के नेतृव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ड्रोन कैमरे से इलाके की निगरानी कर रही है।
ड्रोन से इलाके की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिस ने दो दिनों के वबाल मामले में अभी तक कटरा कोतवाली में तीन मुकदमा दर्ज किया है और कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है डीएम अनुराग पटेल और एसपी शालिनी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मुकेरी बाजार और उसके आसपास का दौरा कर हालात का जायजा ले रहे हैं । बुधवार को माहौल शांत रहा, दुकानें भी खुली रही और यातायात भी सामान्य रहा।
जिला अधिकारी अनुराग पटेल का ने कहा कि पूरी तरह से शांति है, सारे चौराहों पर फोर्स की तैनाती के साथ ही ड्रोन कैमरे भी लगाये गये हैं। जो भी लोग सोशल मीडिया पर अफवाहें फैला रहे हैं, उनको चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ लोग इनका इस हंगामे और बवाल में मुख्य भूमिका में है, उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले पर पत्रिका से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बताया कि पूरे मामले में अभी तक लगभग 100 अज्ञात के खिलाफ तीन मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं उनका कहना था कि मामला उतना गंभीर नहीं है, जितना सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।
14 लोगों को भेजा गया जेल
कटरा कोतवाली अंतर्गत मुकेरी बाजार में 21 नवंबर को विश्व हिन्दू परिषद के पद यात्रा जुलूस निकालने के दौरान हुए विवाद पथराव और 22 दिसंबर को बरावफात त्योहार के दिन निकाले गये जुलूस में दो पक्षों में हुए पथराव और विवाद मामले में कटरा कोतवाली में कुल 14 लोगों पर आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। गिरफ्तार लोगों में कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के रतंगज इलाके से अस्फाक अली पुत्र विसमिल्ला, रवि भूषण श्रीवास्तव पुत्र तारा प्रसाद श्रीवास्तव, प्रांजल श्रीवास्तव पुत्र रवि भुषण श्रीवास्तव, अश्फाक अली पुत्र अनवर अली है। वहीं गणेशगंज इलाके से निखिल कुमार गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता, अश्विनी कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता, मोनू कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता, कटरा कोतवाली के मकरीखोह इलाके से हनीफ खां पुत्र स्व. गनी खां, पिन्टू खां पुत्र स्व. शाह मुहम्मद, साहेब आलम पुत्र स्व. नूर आलम, हयात नगर इलाके से मोसिम राइन पुत्र स्व. मोहम्मद आलीम,शहनवाज राईन पुत्र इम्तियाज आलम, अजीम अंसारी पुत्र स्व. हफीज अंसारी है।
BY- SURESH SINGH
Published on:
22 Nov 2018 07:17 pm

बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
