मिर्जापुर. गए वो दिन जब लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका फायदा उठाना आसान था। हालांकि यह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन इतना आसान भी नहीं अब प्यार का झांसा देकर मूर्ख बनाना। ऐसे कई उदाहरण हैं कि जब नए जमाने की लड़कियां इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। ऐसा ही एक मामला मिर्जापुर जिले में सामने आया है। यहां प्रेमी की बेवफाई का प्रेमिका ने ऐसा जवाब दिया कि पूरा गांव हैरान रह गया। आखिरकार प्रेमी के घरवालों को उसकी शादी करानी पड़ी।