2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बाद भी पत्नी का था प्रेम- संबंध, गुस्से में पति ने प्रेमी की गला दबाकर की हत्या

मामला पड़री थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का है।

less than 1 minute read
Google source verification
Murder in love affairs

प्रेम संबंध में हत्या

मिर्जापुर. शादी के बाद भी पत्नी के प्रेम संबंध से नाराज पति ने प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला पड़री थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का है।

पुलिस ने विकास बिंद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने तफ्तीश करते हुए घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक विकास का संबंध गांव के ही रहने वाली एक महिला से हो गया था। विकास मोबाइल से लगातार महिला से बात कर रहा था।

इसकी जानकारी महिला के पति इंद्रेश को हुई तो उसने 16 फरवरी को फोन कर उसे अपने पाही पर बुलाया। खुद अरहर के खेत में छिप गया, रात्रि करीब 8 बजे प्रद्युम्न के आने पर इन्द्रेश पीछे से पहुंच कर विकास का मुंह दबाकर गिराकर उसके उपर बैठ गया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दिया। हत्या के बाद इन्द्रेश ने शव कंधे पर ले जाकर जोखू शर्मा के अरहर में खेत में फेंक दिया और उसका मोबाईल लेकर अपने पाही पर आया और वहां पर ठण्ड दूर करने के लिए पहले से जलायी गयी आग में मोबाईल जला दिया तथा घर आकर अपनी पत्नी का मोबाईल कब्जे में लेकर पाही पर आकर मड़हे में छुपा दिया। पुलिस ने हत्या के बाद तफ्तीश में हत्या आरोपी पति इंद्रेश को गिरफ्तर करते हुए मृतक विकास का मोबाइल और उसकी पत्नी का मोबाइल जिस पर दोनों की बात होती थी, उसे बरामद भी कर लिया है।

BY- SURESH SINGH

Story Loader