1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर

Mirzapur video: आईएएस आईपीएस बनकर फोन पर अधिकारियों को देता था धमकी, एसपी ने किया खुलासा , देखे वीडियो

मिर्ज़ापुर पुलिस ने आईएएस आईपीएस बनकर अधिकारियों को फोन पर धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बाराबंकी जिले का निवासी है।

Google source verification

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी जनपद बाराबंकी के आवास विकास कालोनी का निवासी आलोक तिवारी केवल फोन पर रौब डालकर अधिकारियों को डरा धमकाकर अपना कार्य कराने के साथ ही अपने घर वालों को भी गुमराह कर खुद को बिहार में डिप्टी एसपी पद पर तैनात बताता था । घर पर उसके डिप्टी एसपी होने का नेम प्लेट भी लगा रखा है। आलोक के पास से बरामद उसके मोबाइल में कई बार खुद को अधिकारी बताकर बात करने के कई रिकॉर्ड भी मौजूद मिले । एक रील भी बनाकर डाल रखा है जिसमें चौकी इंचार्ज उसकी आवभगत अधिकारी के रूप में कर रहा है।