मिर्जापुर

Mirzapur News: कौन है मिर्जापुर की नई डीएम, जिनका PM भी कर चुके है तारीफ

Mirzapur News: मिर्जापुर की नई डीएम प्रियंका निरंजन यूपी के तेजतर्रार आईएएस अफसरों में से एक है। आईए जानते हैं उनके बारे में…

2 min read
मिर्जापुर की नई डीएम प्रियंका निरंजन

Mirzapur News: प्रियंका निरंजन 2 सितंबर से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की जिम्मेदारी संभाली है। तब से नई DM सुर्खियों में बनी हुई है। यूपी की तेजतर्रार आईएएस की सूची में शामिल प्रियंका निरंजन का कामकाज काफी शानदार है।

जिले की नई डीएम प्रियंका निरंजन जनता दरबार लगती है। जिसमें जनता की शिकायत सुनती है और समाधान पर त्वरित कार्रवाई भी करती है। अभी हाल ही में विंध्य कॉरिडोर प्रोजेक्ट के कार्य की समीक्षा लेने के लिए नई डीएम ग्राउंड जीरो पर उतरी थी।

पहला दिन जनता का

मिर्जापुर के इतिहास में शायद ही ऐसा कोई तेजतर्रार DM आई हो जो चार्ज संभालते ही पहला दिन जनता को देती है। जनता दरबार लगती है और मिर्जापुर की आम जनता से मुखातिल होती है।

आईए जानते हैं कौन है प्रियंका निरंजन

मिर्जापुर की नई डीएम प्रियंका निरंजन 2013 बैच की आईएएस अफसर है। ये झांसी जिले की गरौठा तहसील की निवासी है। इनके पिता पीडब्ल्यूडी ठेकेदार है और मां हाउसवाइफ है। दो बहनों और एक भाई के साथ कुल पांच जन के परिवार में इनका लालन-पालन हुआ है।

प्रियंका निरंजन की शिक्षा प्रारंभिक से लेकर इंटर तक जालौन जिले में हुई है। इसके बाद यह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। प्रियंका ने सिविल सेवा सर्विसेज की तैयारी 2008 में शुरू कर दी थी। पांच प्रयासों में असफलता के बाद 2013 में यूपीएससी की परीक्षा क्लियर हुई थी।

मिर्जापुर जिले में पहले भी संभाली है जिम्मेदारी

मिर्जापुर की नई डीएम प्रियंका निरंजन मिर्जापुर जिले में पहले भी सीडीओ का पद संभाल चुकी है। इस बार वह जिले के सबसे बड़े अधिकारी के तौर पर आई है। अब देखना यही है कि इनके कार्यकाल में कितना कुछ बदलता है मिर्जापुर।

Updated on:
08 Sept 2023 02:15 pm
Published on:
07 Sept 2023 07:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर