1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mathura News: शहीद के शान में भारतीय सेना ने लगवाया T-55 टैंक, भावुक हुए परिजन

Mathura News: मथुरा के झंडीपुर गांव में भारतीय सेवा ने शहीद बबलू सिंह के स्मारक पर T-55 टैंक को स्थापित किया।

2 min read
Google source verification
mathura_news_hindi.jpg

शहीद बबलू सिंह के गांव में युद्ध टैंक

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भारतीय सेना का टैंक सुर्खियों का विषय बन गया है। झंडीपुर गांव में शहीद के सम्मान में भारतीय सेवा ने स्मारक के नजदीक ही T-55 टैंक को स्थापित किया है। मथुरा के बबलू सिंह आतंकवादियों से लड़ते समय देश के लिए शहीद हो गए थे।

मरणोपरांत शहीद बबलू सिंह को भारतीय सेना की तरफ से सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था। बबलू सिंह के परिजनों ने भारतीय सेवा से शहीद के स्मारक के पास ही टैंक रखवाने का आग्रह किया था। जिसे भारतीय सेना ने स्वीकार करते हुए सी ने T-55 टैंक को शहीद स्मारक पर रखने का आदेश दिया।

शहीद के परिजन ने सेना का जताया आभार

जानकारी देते हुए शहीद बबलू सिंह के भाई सतीश ने बताया कि हमारे शहीद भाई बबलू सिंह की तो कमी पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन इस पूरे कार्य में जिला प्रशासन और सेना के अधिकारियों का हमें बहुत बड़ा सहयोग मिला है और हम यह जानते हैं की सेना के अधिकारियों के सहयोग के बिना हम इस टैंक को अपने भाई बबलू सिंह के स्मारक तक नहीं पहुंचा पाते। शहीद बबलू सिंह के भाई सतीश ने कहा कि हम उन सभी लोगों के आभारी हैं जिन्होंने इस नेक कार्य में इस शहीद परिवार का सहयोग किया है।

यह भी पढ़ें:BSA आफिस में दो शिक्षकों के बीच हुई मारपीट, तार-तार हुई सारी मर्यादा

इस आर्मी टैंक को मथुरा लाने में स्वाभिमान देश का संगठन नामक संस्था के प्रमुख सुरेंद्र सिंह बिधूड़ी ने भी सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि आज हम इस कार्य में सहयोग कर अपने आप को धन्य मान रहे हैं क्योंकि जिस तरह का माहौल यहां पर हमें देखने को मिल रहा है, हम देख रहे हैं कि हर एक ग्रामीण के चेहरे पर आज खुशी झलक रही है और हर एक ग्रामीण आज एक मेले जैसा उत्सव मना रहा है. इसमें सबसे ज्यादा योगदान हमारे अमर शहीद बबलू सिंह के भाई सतीश जी का रहा जिन्होंने दिन-रात एक कर इस टैंक को लाने में एक लंबा प्रयास किया और आज उन्हीं की वजह से यह टैंक शहीद बबलू सिंह जी के शहीद स्मारक पर स्थापित हो पाया है।

Story Loader