5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Weather Update: खुश हुए मेघा; अब खूब बरसेंगे बादल, अभी-अभी आया Live Alert

UP Weather Update: निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के आसपास के हिस्सों पर प्रभाव डाल रहा है जिससे उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आया है।

1 minute read
Google source verification
imdupweather2.png

IMD Weather Alert: उत्तर प्रदेश में आज से ही झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त दोपहर 2 बजे तक मानसून सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने 3 दिनों का ताजा अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से मेहरबान हो गया है। आंचलिक विज्ञान नगरी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर विकसित हो रहे कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पिछले काफी दिनों से हिमालय की तलहटी से होकर गुजर रही मानसून द्रोणी अब पूर्वी छोर यानी दक्षिण की ओर खिसकने लगी है। जिसके प्रभाव से पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

UP rain alert: उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
आज प्रदेश के हर जिलें में मौसम सुहावना रहने वाला है। वहीं आज भारी बारिश की बात करे तो प्रदेश में सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीपमुर खीरी, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, राबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इसके आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। जबकि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, सीतापुर, हरदोई, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।